Akasa Singh Biography in Hindi | अकासा सिंह का जीवन परिचय

अकासा सिंह का जीवन परिचय, शिक्षा, परिवार, उम्र, गाने, एल्बम, रोचक बाते, (Akasa Singh Biography in Hindi,Akasa Singh Age,Akasa Singh family, Akasa Singh Height, Akasa Singh Instagram,  Akasa Singh father )   

 

अकासा सिंह एक भारतीय अभिनेत्री और बैकग्राउंड सिंगर है | 2016 में रिलीज हुई “सनम तेरी कसम” मूवी में “खींच मेरी फोटो” सॉन्ग गाकर अपनी प्रसिद्धि हासिल की थी | अकासा सिंह के गानों की सूची में पॉपुलर गाने जैसे कुड़ी गुजरात दी, पी गया खलारा शामिल है | उन्होंने आस्था गिल के साथ नागिन नाम गाने में काम किया है।

अकासा सिंह एक सिंगर होने के साथ एक यूट्यूबर भी है, उन्होंने अपने वीडियो एल्बम में अभिनय का काम किया है | लोग उनके सभी गानों को बेहद पसंद करते और उनकी प्रशंसा भी करते है, उन्होंने अपनी सुरीली आवाज से कई लोगों को अपना दीवाना बनाया है | आकासा सिंह 2014 में स्टार प्लस के इंडियाज रॉकस्टार नामक रियलिटी शो में देखी गई थी | इस शो में हिमेश रेशमिया उनके गुरु थे | इसके अलावा वर्ष 2021 में, आकासा सबसे विवादित शो बिग बॉस 15 का हिस्सा रह चुकी है |

Akasa Singh Biography in Hindi | अकासा सिंह का जीवन परिचय

नाम अकासा सिंह
जन्म तारीख 2 अप्रैल 1993
जन्म स्थान मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
गृह नगर मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
उम्र 29 वर्ष ( 2022 )
शिक्षा स्नातक
स्कुल ज्ञात नही
कॉलेज ज्ञात नही
पेशा गायक
पहला गाना ( Debut song ) खींच मेरी फोटो
धर्म सिख
नागरिकता भारतीय
राशि मेष राशि
शौक म्यूजिक सुनना और ट्रैवलिंग करना
बोयफ्रैंड ज्ञात नही
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
संपत्ति 5 मिलियन डॉलर
सैलरी 1-2 लाख प्रति गाना

 अकासा सिंह का जन्म,उम्र Akasa Singh Age

2 अप्रैल 1993 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में आकासा सिंह का जन्म हुआ था | अकासा का नाता एक सिंगर परिवार से रहा है | इनके पिता एक पंजाबी पॉप गायक होने के साथ एक संगीत निर्देशक थे | अकासा सिंह का जन्म संगीत परिवार में होने से उन्हें छोटी सी उम्र से ही संगीत से काफी प्रेम हुआ था | उन्होंने अपने सिंगर पिता को देखकर ही यह फैसला लिया कि वह भी संगीत की दुनिया में अपना करियर बनाएगी |

अकासा सिंह का परिवार akasa singh family

पिता का नाम अरविंदर सिंह
माता का नाम अमिता सिंह
भाई का नाम आसा सिंह
बहन का नाम ज्ञात नही
पति का नाम अविवाहित है

आकासा सिंह शिक्षा akasa singh education

अकासा सिंह पढ़ाई में सर्व सामान्य थी, वह अपना ज्यादातर समय संगीत सीखने में बिताती थी | अकासा ने अपनी स्कूल की पढ़ाई और ग्रेजुएशन की पढ़ाई महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई शहर से की है | उनके कॉलेज में संगीत प्रतियोगिताएं होती थी, अकासा उस में भाग लिया करती थी | उन प्रतियोगिताओं में वह अच्छा प्रदर्शन दिखाती थी, कॉलेज के कई सारे पुरस्कार अपने नाम किए हैं |

अकासा सिंह बोयफ्रैंड Akasa Singh boyfrend 

अकासा सिंह की शादी नही हुई है, वह अविवाहित है | इनके बोयफ्रैंड के बारे में कोई विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है | इन्होने अपने बोयफ्रैंड के विषय में कोई कहा नही है |

अकासा सिंह का करियर

भारत के प्रसिद्ध और पंजाबी सिंगर मीका सिंह के बैंड में अकासा ने एक गाना गाकर अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी | उनके टीम में 10 पुरुष और केवल अकासा सिंह ही एकमात्र लडकी थी | अकासा सिंह मिका सिंह के पारिवारिक मित्र होने से उन्हें गाना गाने का मौका दिया था |

इसके बाद वह 2014 के रियलिटी शो इंडियाज रॉकस्टार में दिखाई दी | इस शो में उन्होंने प्रसिद्ध सिंगर हनी सिंह और हिमेश रेशमिया के सामने गाना गाकर दिखाया, उनके प्रदर्शन को देखकर हिमेश काफी प्रभावित हुए | उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में प्रवेश करने में मदद करने का आश्वासन दिया था |

बॉलीवुड में डेब्यू और हिमेश ने अपना वादा निभाया

दोस्तों 2014 के रियलिटी शो में, अकासा के गाना गाने पर हिमेश काफी प्रभावित हुए थे | उन्होंने अकासा को वचन दिया था, कि उन्हें बॉलीवुड में हम जरूर लेंगे | उन्होंने अपने वचन को बखूबी निभाया 2016 में “सनम तेरी कसम” मूवी रिलीज हुई थी | इस मूवी का “खींच मेरी फोटो” गाने को गाने के लिए आकासा को कहा गया था |

इनके द्वारा यह गाना काफी प्रसिद्ध हुआ, इस गाने को गाकर अकासा ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी | इस गाने में आकासा सिंह का साथ नीति मोहन और सिंगर दर्शन रावल ने दिया था, इन्होंने आकासा की काफी तारीफ की |

साल 2017 में, अकासा सिंह इंडिया की जुगनी और जुदाई में गाना गाया था | इसके अलावा उन्होंने विदेशी गायक ऐड शीरन का लोकप्रिय गाना “शेप ऑफ यू” और भारत के प्रसिद्ध है और पंजाबी सिंगर बादशाह के मर्सी करने को मशप भी किया था | अकासा सिंह ने कई फिल्मों में अपनी आवाज दी, जिसमें गुड न्यूज़, ड्राइव, भारत, लव आजकल जैसी फिल्में शामिल है |

अकासा के लोकप्रिय यूट्यूब सॉन्ग वीडियो

18 मई 2018 को उनका पहला गाना “ठग साँझा” रिलीज हुआ था | उस गाने को 27 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा था | एक महीने के अंदर यूट्यूब पर विश्व भर में सबसे ज्यादा बार देखा जाने वाला भारतीय वीडियो सॉन्ग बन गया था | एमटीवी बीट चैनल पर अकासा ने एक सीक्रेट साइट के होस्ट के रूप में टेलीविजन में शुरुआत की थी |

अकासा सिंह के प्रसिद्ध गाने akasa singh songs

  • ठग रांझा
  • खींच मेरी फोटो
  • कुड़ी गुजरात दी
  • पे गया खलारा
  • फूल झोल
  • प्रेम पुजारी
  • धक धक

अकासा सिंह के एल्बम akasa singh albums

  • अर्को प्रावो मुखर्जी स्वीटी ने एनआरआई से की शादी
  • गुड न्यूज़ 
  • लव आज कल 
  • भारत 
  • तनिष्क बागची ड्राइव
  • चलो चले चंदा पर (नेटफ्लिक्स फिल्म का संगीत) 
  • नृत्य परियोजना

बिग बॉस 15 में अकासा सिंह

आकासा ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन शो से की थी, बाद में वह सिंगिंग की दुनिया में काफी लोकप्रिय हुई | बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान के विवादित शो “बिग बॉस 15” में अकासा सिंह शामिल हुई थी | इस शो में तेजस्वी प्रकाश और सिंगर अकासा सिंह ने नए नए गानों पर डांस करते हुए प्रवेश लिया था |

अकासा सिंह की संपत्ति Akasa Singh net worth 

फोर्ब्स, IMDB और विकिपीडिया जैसी ऑनलाइन वेबसाइट द्वारा बताया जाता है, कि प्रसिद्ध सिंह और आकासा सिंह की कुल संपत्ति 5 मिलियन डॉलर है |

अकासा सिंह इंस्टाग्राम Akasa Singh Instagram 

दोस्त्तो अकासा सिंह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती है | इनके इंस्टाग्राम पर 7 लाख से ज्यादा फ़ॉलोवर है | अकासा सिंह इंस्टाग्राम अपने बोल्ड तस्वीरों का जलवा बिखेरती रहती है | इनके इंस्टाग्राम अकाउंट की लिंक हमने निचे दी है, आप उन्हें फ़ॉलो कर सकते है |

Akasa Singh Instagram    —— यहाँ क्लिक करे 

 

अकासा सिंह हाईट  Akasa Singh Height, Look 

  • हाईट             —5 फीट 5 इंच 
  • वजन             —55 किलो 
  • बालो का रंग   —गहरा भूरा 
  • आँखों का रंग  —गहरा भूरा 

अकासा सिंह रोचक तथ्य

अकासा सिंह एक सिंगर होने के साथ-साथ एक अभिनेत्री भी है |

इन्होंने अपने गायक पिताजी से प्रेरित होकर सिंगर बनने का फैसला लिया था |

अकासा सिंह का जन्म भले ही मुंबई में हुआ लेकिन उनका नाता एक सिख परिवार से है |

उनका पहला बॉलीवुड सॉन्ग “सनम तेरी कसम” फिल्म का “खींच मेरी फोटो” गाना रहा है |

अकासा सिंह को गाना गाने के अलावा म्यूजिक सुनना और ट्रैवलिंग करना बहुत पसंद है |

अकासा सिंह बिग बॉस 15 जैसे विवादित शो का भी हिस्सा रह चुकी है |

FAQ

अकासा सिंह कौन है ?

अकासा सिंह एक भारतीय अभिनेत्री और बैकग्राउंड सिंगर है |

अकासा सिंह का बोयफ्रैंड कौन है ?

ज्ञात नही

अकासा सिंह का जन्म कहाँ हुआ ?

2 अप्रैल 1993 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में आकासा सिंह का जन्म हुआ था |

यह भी पढ़े :

अंतिम शब्द :

दोस्तों मुझे विश्वास है कि Akasa Singh Biography in Hindi  वाला ब्लॉग आपको पसंद आया होगा, अगर आपको पसंद आया तो आप अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें |

अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है, आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं, या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं | इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं | बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी अकासा सिंह का जीवन परिचय ब्लॉग को पढने के लिए बहुत “धन्यवाद”|

 

Leave a Comment