Aliyaha Kashyap Biography In Hindi | आलिया कश्यप का जीवन परिचय

Aliyaha Kashyap Biography In Hindi,Ahe, Family, Education, Net Worth, fact, Boyfriend, Husband ( आलिया कश्यप का जीवन परिचय, जन्म, शिक्षा, परिवार, बॉयफ्रेंड, पति, संपत्ति, करियर, रोचक बातें )

दोस्तों आज के समय में बॉलीवुड के लोकप्रिय फिल्म निर्माता और लेखक अनुराग कश्यप को कौन नहीं जानता। उनके द्वारा बनाई गई हर फिल्म बहुत ही लोकप्रिय साबित होती है। दोस्तों आज की इस लेख में हम आपको उनकी बेटी आलिया कश्यप के बारे में बताने वाले हैं। जो पेशे से एक यूट्यूबर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के रूप में काम करती है।

आलिया कश्यप अपने पिताजी के द्वारा एक बहुत बड़ी स्टार बन सकती थी। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने अपनी अलग ही पहचान बनाने के लिए अपने अलग रास्ते चुने और एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और यूट्यूबर बनी। यूट्यूब पर उनके दो लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके हैं। अपने यूट्यूब चैनल पर आलिया कश्यप लाइफस्टाइल से संबंधित वीडियो अपलोड करती है। उनकी वीडियो को उनके चाहने वाले काफी पसंद करते हैं। तो आइए जानते विस्तार से आलिया कश्यप का जीवन परिचय।

आलिया कश्यप का जीवन परिचय | Aliyaha Kashyap Biography In Hindi

नाम आलिया कश्यप
जन्म तारीख 9 जनवरी 2001
जन्म स्थान मुम्बई, महाराष्ट्र
शिक्षा स्नातक
स्कूल खोले मोलियाल वर्ल्ड स्कूल चुरू
कॉलेज चैंपियन यूनिवर्सिटी ऑरेंज कैलिफोर्निया
पेशा youtuber, सोशल मिडिया इन्फ्लूएंसर  
धर्म हिन्दू
नागरिकता भारतीय
शादी अविवाहित
बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगइरे
कूल संपत्ति 40 करोड़ रूपये ( लगभग )

आलिया कश्यप का जन्म

  • 9 जनवरी 2001 को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई शहर में हिंदू परिवार में आलिया कश्यप का जन्म हुआ था। इनके पिताजी भारतीय बॉलीवुड सिनेमा के जाने-माने फिल्म निर्देशक, निर्माता और लेखक है। इनकी मां का नाम आरती बजाज है, जो एक फिल्म संपादक है।

आलिया कश्यप का परिवार

  • पिता का नाम- अनुराग कश्यप
  • मां का नाम- आरती बजाज
  • पति का नाम- शेन ग्रेगइरे
  • भाई का नाम- कोई नहीं
  • बहन का नाम- कोई नहीं

आलिया कश्यप की शिक्षा

  • आलिया कश्यप ने अपनी प्राथमिक शिक्षा खोले मोलियाल वर्ल्ड स्कूल चुरू से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने अपने आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए चैंपियन यूनिवर्सिटी ऑरेंज कैलिफोर्निया में दाखिला लिया। जहां से इन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की।

आलिया कश्यप की शादी बॉयफ्रेंड

  • आलिया कश्यप लंबे समय से रिलेशनशिप में है। अपने लोंग टाइम बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे के साथ आलिया कश्यप ने 20 मई 2023 को सगाई कर ली। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी।
  • दोस्तों बता दे कि आलिया कश्यप और शेन की मुलाकात एक ऐप के जरिए हुई थी और लंबे समय से वह अपने रिलेशन में रहे।
 Aliyaha Kashyap Biography In Hindi
Image : Aliyaha Kashyap Instagram

आलिया कश्यप का करियर

  • आलिया कश्यप के माता-पिता एक फिल्म अभिनेता और डायरेक्टर है और वह बॉलीवुड के जरा हटके काम करते हैं। हाल ही में उनके माता-पिता ने द कश्मीर फाइल मूवी बनाई थी। जिससे वह काफी लोकप्रिय हुए थे। आलिया कश्यप भी उनके माता-पिता की तरह बॉलीवुड के जरा हटके काम करना चाहती है। जिसके लिए उन्होंने अपना यूट्यूब करियर शुरू किया था।
  • आलिया ने अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत 25 सितंबर 2012 को किया था। अपने इस चैनल पर वह अपने जीवन शैली की वीडियो बनाती है। इसके अलावा वह अपने चैनल पर फैशन और सौंदर्य जैसे वीडियो बनाकर अपलोड करती है। इनकी वीडियो को उनके चाहने वाले काफी पसंद करते हैं। जिसके कारण वह सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती है। इनके चैनल पर दो लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके हैं।
  • यूट्यूब के अलावा आलिया कश्यप इंस्टाग्राम पर भी काफी सक्रिय रहती है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वह अपने रील्स बनाकर अपलोड करती हैं। उनके चाहने वाले काफी पसंद करते हैं। इनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हुए हैं।
  • आलिया कश्यप को “द पीकॉक मैगजीन” जैसे विभिन्न प्रकार के पत्रिकाओं में चित्रित किया गया है। इसके अलावा उन्होंने h&m इंडिया जैसे विभिन्न प्रकार के फैशन ब्रांडों के साथ काम किया है।

आलिया कश्यप की संपत्ति

  • दोस्तो आलिया कश्यप एक भारतीय फिल्म अभिनेता और डायरेक्टर की बेटी है। इनके पिताजी अनुराग कश्यप है। दोस्तों वैसे देखा जाए तो इतने बड़े डायरेक्टर और फिल्म अभिनेता की बेटी होने के नाते यह करोड़पति तो है ही। इसके अलावा इनकी निजी संपत्ति भी है। इनकी संपत्ति मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 5 मिलियन डॉलर है। जो भारतीय रुपए के हिसाब से 40 करोड रुपए होते हैं। इनके कमाई के मुख्य जरिया इनके सोशल मीडिया के सभी अकाउंट। इसके अलावा वह ब्रांड प्रमोशन भी करती है।

आलिया कश्यप से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें

  • आलिया कश्यप एक भारतीय यूट्यूबर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है। इसके अलावा वह भारतीय अभिनेता और डायरेक्टर अनुराग कश्यप और आरती बजाज की बेटी है।
  • आलिया कश्यप का जन्म 9 जनवरी 2001 को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई शहर में एक हिंदू परिवार में हुआ था और यही पर उनका पालन-पोषण हुआ था।
  • वर्ष 2009 में आलिया कश्यप की माता पिता का तलाक हुआ था।
  • आज के समय में आलिया कश्यप एक भारतीय यूट्यूबर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के रूप में काम करती है। इन्होंने अपने यूट्यूब करियर की शुरुआत वर्ष 2012 में की थी।
  • आलिया कश्यप ने कई मैगजीन के लिए फोटो शूट कराया है। जिसमें द पीकॉक मैगज़ीन शामिल है।
  • भारतीय अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर उनकी बहुत अच्छी दोस्त है।
  • खाली समय में आलिया कश्यप को किताबें पढ़ना और पार्टी करना पसंद है।
  • आलिया कश्यप अपने सोशल मीडिया के माध्यम से तरह-तरह के ब्रांड का प्रचार करती रहती है।
 Aliyaha Kashyap Biography In Hindi
Image : Aliyaha Kashyap Instagram
  • आलिया कश्यप को पशुओं से काफी प्रेम है, इनके पास एक पालतू कुत्ता है। जिसके साथ वह अक्सर समय बिताती रहती है।

लोग यह भी पढ़ रहे हैं :

Leave a Comment