Dhruv Rahtee Biography In Hindi | ध्रुव राठी का जीवन परिचय

Dhruv Rathee Biography In Hindi, Age, Birth, Education, Youtube Channel, Net Worth, Fact, Wife, ( ध्रुव राठी का जीवन परिचय, जन्म, शिक्षा, परिवार, संपत्ति, करियर, यूट्यूब चैनल, रोचक बातें )  

दोस्तों आज के समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बहुत तेजी से बढ़ चुका है। सोशल मीडिया की बात की जाए तो सबसे ज्यादा यूट्यूब देखा जाता है। यूट्यूब पर ऐसे कई सारे लोग हैं, जिन्होंने अपने यूट्यूब वीडियो के माध्यम से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। यूट्यूब पर कुछ ऐसे लोग होते हैं, जो फनी वीडियो बनाते हैं और कुछ लोग पॉलिटिक्स, न्यूज़ और फैक्ट्स से जुड़ी वीडियो डालते और उनकी वीडियो को लाखों की संख्या में देखा जाता है। इन वीडियो को बनाने के लिए उन यूट्यूबर को काफी मेहनत और रिसर्च करनी पड़ती है। तब जाकर उनकी अच्छी वीडियो बन जाती है। आज हम आपको एक ऐसे ही यूट्यूबर के बारे में बताने वाले हैं, जिनका नाम ध्रुव राठी है।

Dhruv Rahtee Biography In Hindi इस लेख में आप जाने वाले हैं। कौन है ध्रुव राठी, ध्रुव राठी का जीवन परिचय, जन्म, शिक्षा, परिवार, संपत्ति, गर्लफ्रेंड, करियर, रोचक बातों के बारे।

Dhruv Rahtee Biography In Hindi ध्रुव राठी का जीवन परिचय

नाम ध्रुव राठी
निक नेम ध्रुव
जन्म तारीख 8 अक्टूबर 1994
जन्म स्थान हरयाणा, भारत
उम्र 29 साल (2023)
शिक्षा जर्मनी से बैचलर्स इन मैकेनिकल इंजीनियर और मास्टर्स इन रिन्यूएबल एनर्जी इंजीनियर की डिग्री
स्कूल सीबीएसई स्कूल, दिल्ली
धर्म हिन्दू
राशी ज्ञात नही
नागरिकता भारतीय
पेशा Youtuber, Vlogger
youtube channel ध्रुव राठी youtube channel
वैवाहिक स्थिति विवाहित
पत्नी का नाम जुली एलबीआर (जर्मनी)

ध्रुव राठी कौन है Who Is Dhruv Rathee

  • ध्रुव राठी एक प्रसिद्ध यूट्यूबर है, यूट्यूब पर इनकी वीडियो को लाखों की संख्या में देखा जाता है। ध्रुव राठी अपने यूट्यूब चैनल पर राजनीति, न्यूज़, रोचक जानकारी जैसे वीडियो बनाते हैं। इनकी वीडियो काफी अनोखी होती है, साथी ही अपनी वीडियो में काफी कुछ जानकारी बताते हैं। जिसकी वजह से यूट्यूब पर काफी प्रसिद्ध है। इन्होंने अपने चैनल की शुरुआत 8 जनवरी 2013 को की थी और आज उनके चैनल पर 9 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके हैं और बहुत जल्द ही 10 मिलियन सब्सक्राइबर होने वाले हैं।

ध्रुव राठी का जन्म Dhruv Rathee Birth, age

  • 8 अक्टूबर 1994 को हरियाणा, भारत में ध्रुव राठी का जन्म हुआ था। ध्रुव राठी का पूरा बचपन हरियाणा में ही बीता है और उन्होंने अपनी पढ़ाई भी हरियाणा से ही पूरी की है। ध्रुव राठी अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं, इनके पिता एक सोशल वर्कर और मां एक समाज सेविका है और उनका पूरा परिवार इनके यूट्यूब करियर के लिए पूरा सहयोग करता है। ध्रुव राठी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

ध्रुव राठी का परिवार Dhruv Rathee Family

  • पिता का नाम-ज्ञात नही
  • मां का नाम-ज्ञात नही
  • भाई का नाम-ज्ञात नही
  • बहन का नाम-ज्ञात नही
  • पत्नी का नाम-जूली एलबीआर

ध्रुव राठी की शिक्षा Dhruv Rathee Education

  • ध्रुव राठी ने अपनी प्राथमिक शिक्षा दिल्ली के सीबीएसई स्कूल से पूरी की है। इसके बाद वह अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए जर्मनी रवाना हुए, क्योंकि उन्हें एक रिन्यूएबल एनर्जी इंजीनियर बनना था। इसके लिए उन्होंने जर्मनी से बैचलर्स इन मैकेनिकल इंजीनियर और मास्टर्स इन रिन्यूएबल एनर्जी इंजीनियर की डिग्री प्राप्त की।

ध्रुव राठी की पत्नी Dhruv Rathee Wife

  • ध्रुव राठी की शादी हुई है, उन्होंने 2021 के अंत में शादी की है, उनकी पत्नी का नाम जूली एलबीआर है। यह दोनों लंबे समय से रिश्ते में है। ध्रुव राठी जब जर्मनी में पढ़ाई करने के लिए गए थे, तब वहां पर उनकी मुलाकात हुई थी। शुरुआती समय में ध्रुव राठी और जूली दोस्त बने और धीरे-धीरे इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली।
Dhruv Rahtee Biography In Hindi
Image: Dhruv Rahtee Instagram

ध्रुव राठी का करियर

  • जैसे के दोस्तों हमने आपको बताया कि ध्रुव राठी अपनी मास्टर्स की डिग्री के पूरी करने के लिए जर्मनी चले गए थे।और डिग्री कंप्लीट करने के बाद वह भारत वापस आ गए।और उन्होंने अपने नाम का यानी ध्रुव राठी नाम का एक यूट्यूब चैनल क्रिएट किया। अपने इस चैनल पर वह शुरुआती में ट्रैवलिंग से संबंधित वीडियो बनाकर अपलोड करते थे। उनका मकसद था कि लोगों को ट्रैवल से जुड़ी जानकारी देना।
  • इसके बाद ध्रुव राठी ने वर्ष 2014 में चुनी गई भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर एक वीडियो अपलोड किया था। उस वीडियो का टाइटल उन्होंने B.J.P. Exposed Behind the Bullshit रखा था। इनके इस वीडियो को लोगों ने काफी पसंद किया और वह वीडियो तेजी से वायरल भी हुआ था। जिसके कारण इनकी पहचान सोशल मीडिया पर तेजी से बढ़ने लगी।
  • इसके बाद वह काफी विषयों पर बहुत ही गहराई से मेहनत और रिसर्च करके वीडियो अपलोड करते थे और उनकी वीडियो को लाखों की संख्या में भी देखा जाता था। खास बात यह है कि वह अपनी वीडियो में महत्वपूर्ण जानकारी भी देते हैं, जिसके कारण की वीडियो लोगों को काफी पसंद आती है।
  • ध्रुव राठी ने वर्ष 2016 में इंडियन लाइन ऑफ कंट्रोल स्ट्राइक, उरी अटैक और नोटबंदी जैसे विषयों पर रिसर्च करके वीडियो अपलोड किए थे। उन्होंने अपने ध्रुव राठी नाम से एक सीरीज भी शुरू की थी। इसके अलावा उन्होंने वर्ष 2017 में डिजिटल न्यूज़ पेपर नाम की न्यूज़ प्रिंट में आर्टिकल को लिखना भी शुरू किया था।
  • ध्रुव राठी सोशल मीडिया पर कई बार ट्रोल किए जा चुके हैं जिसके कारण उनकी पॉपुलर भी बढ़ती गई हैं। इसका कारण यह है कि उन्होंने बीजेपी के कई पॉलिसी और उनके फैसलों पर वीडियो बनाए थे, जिन्हें देखकर कुछ लोग दावा करते है कि वह मोदी विरोधी है। और अपने वीडियो में केजरीवाल का सपोर्ट करने की बातें करते हैं।

ध्रुव राठी कि नेटवर्थ Dhruv Rathee Net Worth

  • दोस्तों ध्रुव राठी एक प्रसिद्ध यूट्यूबर है, इनके चैनल पर 9 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अपनी वीडियो से लाखों में कमाई कर लेते हैं। लेकिन सवाल ये है कि ध्रुव राठी की इनकम कितनी है। अगर बात की जाए इनकी इनकम की ध्रुव राठी महीने के लगभग 20 से 30 लाख रुपए कमा लेते हैं। इसके अलावा वह अपने वीडियो के माध्यम से स्पॉन्सरशिप से भी अच्छा खासा पैसा कमा लेते हैं। इनके टोटल नेटवर्थ की बात की जाए तो इनकी कुल संपत्ति 6 मिलियन डॉलर है। जो भारतीय रुपए के हिसाब से लगभग 50 करोड रुपए होते हैं।

ध्रुव राठी से जुड़े विवाद Dhruv Rathee Controversy

  • वर्ष 2014 में ध्रुव राठी ने मोदी सरकार के खिलाफ अपना पहला वीडियो अपलोड किया था और इस वीडियो का टाइटल उन्होंने B.J.P. Exposed Behind the Bullshit रखा था। जिस पर 50,000 से ज्यादा कमेंट किए गए थे।
  • ध्रुव राठी ने कई ऐसे वीडियो में मोदी सरकार की आलोचना शुरू कर दी थी और उन्होंने अपनी वीडियो में सर्जिकल स्ट्राइक, नोटबंदी, ईवीएम हैकिंग, गुरमेहर कौर रो, योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बन रहे हैं, जैसे वीडियो बनाने शुरू कर दिए थे।
  • लोग ये दावा करते हैं, कि वह अरविंद केजरीवाल का बचाव करने वाले वीडियो बनाते हैं और मोदी जी की आलोचना करते है। जिससे सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई थी और उन्हें पक्षपाती भी कहा गया था।

ध्रुव राठी से जुड़ी रोचक बातें Dhruv Rathee Facts In Hindi

  • ध्रुव राठी एक फेमस यूट्यूबर है, जिनका यूट्यूब पर ध्रुव राठी नाम से यूट्यूब चैनल है और उनके चैनल पर 9 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर है।
  • ध्रुव राठी का जन्म 8 अक्टूबर 1994 को भारत के हरियाणा राज्य में हुआ था।
  • ध्रुव राठी ने अपनी मास्टर की डिग्री पूरी करने के लिएजर्मनी चले गए थे, वहां पर उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन और मास्टर इन रिन्यूएबल एनर्जी इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है।
  • ध्रुव राठी की पत्नी का नाम जूली एलबीआर है और वह जर्मनी से है। इन दोनों की मुलाकात जर्मनी के कॉलेज में हुई थी।

FAQ:

कौन है ध्रुव राठी?

ध्रुव राठी एक फेमस यूट्यूबर है

ध्रुव राठी कितने साल के हैं?

ध्रुव राठी 2023 के अनुसार 29 साल के हैं

ध्रुव राठी की पत्नी का नाम क्या है?

जूली एलबीआर

ध्रुव राठी एक महीने में कितना कमा लेते हैं?

20 से 30 लाख रुपए यह भी पढ़े:

अंतिम शब्द:

  • दोस्तों मुझे विश्वास है कि Dhruv Rahtee Biography In Hindi वाला ब्लॉग आपको पसंद आया होगा, लोगो को अगर आपको पसंद आया तो आप अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें |
  • अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है, आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं, या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं | इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं | बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी Dhruv Rahtee Biography In Hindi  ब्लॉग को पढने के लिए बहुत “धन्यवाद”|

 

Leave a Comment