Farmani Nazz Biography In Hindi | फरमानी नाज का जीवन परिचय

फरमानी नाज का जीवन परिचय, शिक्षा, परिवार, उम्र, बच्चे, पती, विवाद, पुरस्कार ( Farmani Nazz Biography In Hindi, Farmani Naaz religion, Farmani naaz song har har shambhu, Har Har Shambhu Lyrics )

 

पुरे सोशल मीडिया पर हर हर शंभू गाना काफी प्रसिद्ध हो रहा है, हर किसी के मोबाइल में हर हर शंभू गाने की गूंज सुनाई दे रही है | हाल ही में इस गाने को एक मुस्लिम लड़की ने गाया जिसका नाम फरमानी नाज है | फरमानी नाज के द्वारा इस गाने को गाकर काफी विवाद हुआ था, कुछ मुस्लिम मौलवियों का कहना है कि फरमानी नाज इस्लामिक विरोधी है |

फरमानी नाज ने हर हर शंभू गाने को 24 जुलाई को गाया था और अपने यूट्यूब चैनल पर इसको अपलोड किया था | उनके इस गाने को लाखों लोगों ने देखा है | इसके बाद मुस्लिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी जोकि देवबंद के रहने वाले हैं, उन्होंने कहा था कि इस्लाम में नाचने और गाने के लिए सख्त मनाई है | इसके अलावा सभी मुसलमानों को ऐसी कुछ चीजें करने से बचना चाहिए जो इस्लाम में मना किया गया है | इसी कारण फरमानी नाज सुर्खियों में छाई हुई थी |

तो चलिए दोस्तों आज की पोस्ट में हम आपको बताएंगे फरमानी नाज कौन है | उनके जीवन के हर पहलू के बारे में बताएँगे कि कैसे उन्होंने संघर्ष किया है कैसे इस मुकाम तक पहुंच चुकी है |

फरमानी नाज का जीवन परिचय Farmani Nazz Biography In Hindi

नाम फ़रमानी नाज
जन्म तारीख 1994
जन्म स्थान मुझफ्फरपूर माफ़ी गाँव , उत्तरप्रदेश
उम्र 28 वर्ष
गृह नगर मुझफ्फरपूर माफ़ी गाँव , उत्तरप्रदेश
शिक्षा ज्ञात नही
स्कूल मॉडर्न पब्लिक स्कूल, खतौली
कॉलेज प्राइवेट यूनिवर्सिटी
पेशा यूटुबर , गायक
धर्म इस्लाम
शादी विवाहित
विवाह की तारीख 25 मार्च 2018
संपत्ति 1.5 मिलियन डॉलर

 

कौन है फरमानी नाज Whi Is Farmani Nazz 

फरमानी नाज एक यूट्यूबर और गायक है, जो मुख्य रूप से अपनी आवाज से हिंदी गाने गाती है | इनके द्वारा गाए गाने पसंद किए जाते हैं | हाल ही में इन्होंने हर हर शंभू गाना गाया था | इसे काफी विवाद खड़ा हुआ था, क्योंकि फरमानी नाज एक मुस्लिम लड़की है और मुस्लिम मौलवियों का कहना था कि इस्लाम में नाचना और गाना सख्त मना है | जिसके कारण फरमानी नाज सुर्खियों में छाई हुई थी |

फरमानी नाज का जन्म Farmani Nazz  Age, Birth

भारत की प्रसिद्ध यूट्यूबर और सिंगर फरमानी नाज का जन्म 1994 को मोहम्मदपूरी, माफी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश में हुआ था | मोहम्मद आरिफ इनके पिता का नाम है और फातिमा इनके माता का नाम है | इन्हें एक भाई है जिसका नाम फरमान है |

फरमानी नाज का परिवार Farmani Nazz  Family

  • पिता का नाम- मोहम्मद आरिफ
  • मां का नाम- फातिमा
  • भाई का नाम- फरमान
  • पति- इमरान
  • बच्चे मोहम्मद-  ( बेटा )अर्ष

फरमानी नाज की शिक्षा Farmani Nazz  Education

फरमानी नाज को बचपन से ही गाना गाने का काफी शौक रहा है | जब वह स्कूल में पढ़ाई कर रही थी, तब वह सांस्कृतिक प्रोग्राम में भाग लिया करती थी | वहां पर अपना प्रदर्शन दिखाती थी फिर भी फरमाने ने अपनी स्कूली शिक्षा नहीं छोड़ी उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है |

फरमानी नाज ने अपनी स्कूली शिक्षा खतौली के मॉडर्न पब्लिक स्कूल से पूरी की है, इसके बाद उन्होंने अपने आगे की पढ़ाई एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी से की है |

फरमानी नाज का पति Farmani Nazz Husband

25 मार्च 2018 को फरमानी नाज ने इमरान से शादी की थी | एक साल में फरमानी नाज को बेटा हुआ, जिसका नाम अर्श रखा गया था | इसके बाद फरमानी कि जिंदगी में एक मुसीबत सामने आई थी |

फरमानी ने अपने बेटे को जन्म दिया था कुछ समय बाद वह बहुत बीमार हो गया था | जब उन्होंने डॉक्टर को दिखाया था डॉक्टर ने बताया कि उनके बेटे के दिल में छेद है, इसका इलाज करने के लिए दो से तीन लाख लगेंगे | जिसके कारण उनके ससुराल वाले और पति फरमानी को प्रताड़ित करने लगे थे और आखिर में उन्हें घर से बाहर निकाल दिया था |

इसके बाद फरमानी अपने माता-पिता के घर वापस मुजफ्फरनगर आ गई थी | इस बीच में फरमानी के पति इमरान ने दूसरा निकाह कर लिया था और फरमानी नाज को हमेशा के लिए छोड़ दीया |

फरमानी नाज का करियर

फरमानी नाज का जीवन काफी संघर्ष में बिता है | बचपन से उनको गाना गाने का शौक था, उन्हें एक सिंगर बनना था | लेकिन कुछ कारणों की वजह से उनका यह सपना रह गया था | फरमानी नाज ने काफी दुखों का सामना किया, उनके पति ने एक साल बाद ही छोड़ दिया था | इसके बाद वह अपने परिवार में अपने माता पिता के साथ रहने लगी |

फरमानी अपने मायके में पेट पालने और रोजी रोटी के लिए मजदूरी करने लगी थी | फरमानी जब मजदूरी करती थी, तब वह अपनी मधुर वाणी से गुनगुनाती थी | ऐसा कहा जाता है कि फरमानी जिस इलाके में रहती थी उस इलाके में एक तबला वादक रहते थे | जिनका नाम आशु बच्चन था, आशू बच्चन गांव के भजन मंडलियों के साथ ढोलक बजाते थे |

जहां पर छोटे-मोटे कलाकारों के गाने पर वह संगीत देते थे और गाना गाने का भी मौका देते थे | एक दिन गांव के अंदर आशू बच्चन की टोली आई थी और उन्हें बताया था कि फरमानी नाज भी अच्छा गा लेती है | तब आशू बच्चन ने उन्हें गाना गाने के लिए कहा था | उनके गाने पर उन्होंने संगीत दिया था, फरमाने का गाना सुनकर आशू बच्चन काफी मंत्रमुग्ध हो गए थे |

इसके बाद वह फरमानी के गुरु बन गए | फरमानी नाज जो भी गाना गाती थी वह गाना रिकॉर्ड करके आशू बच्चन अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड करते थे | जिसके कारण फरमानी काफी प्रसिद्ध कलाकार के रूप में उभरकर सामने आई |

इसके बाद फरमानी ने भी अपने नाम का एक यूट्यूब चैनल बनाया जिसका नाम फरमानी नाज सिंगर है | उनके इस चैनल पर 40 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके हैं | इनके गाने इतने प्रसिद्ध हुए हैं कि वाह साल 2021 में इंडियन आइडल का हिस्सा बन चुकी थी | इंडियन आइडल में गाना गाकर फरमानी को काफी प्रसिद्धि हासिल हुई | वह रातो रात स्टार बन कर उभर कर सामने आई |

फरमानी नाज ने बनाया स्टूडियो

फरमानी नाज को बचपन से गाना गाने का काफी शौक रहा था | उन्होंने कई सारे चुनौतियों का सामना किया फरमानी नाज अपनी मधुर वाणी से इतनी प्रसिद्ध हो चुकी है, कि उन्होंने 1 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का स्टूडियो बनवाया है | अच्छा खासा पैसा भी कमा लेती है, उन्होंने बड़े-बड़े कलाकार के साथ मुलाकात की है और बड़े-बड़े गायकों के साथ गाना भी गाया है | जिसमें प्लेबैक सिंगर कुमार सानू शामिल है |

उन्होंने अपने गांव खतौली में “नाज म्यूजिक स्टूडियो” नाम का बड़ा स्टूडियो बना लिया है | फरमानी नाज अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो अपलोड करके अच्छा खासा पैसा कमा रही है |

फरमानी नाज का विवाद Farmani Nazz Controversy

इंडियन आइडल फरमानी नाज ने हर हर शंभू गाना गाया था | उन्होंने वह गाना 24 जुलाई को अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था | जिससे मुस्लिम धर्म गुरुओं की तरफ से उन्हें मनाई की गई थी, कि इस्लाम में गाना गाना और नाचना मना है | उसे ऐसा नहीं करना चाहिए

कुछ मुस्लिम धर्मगुरुओं ने कथित रूप से उन्हें इस्लाम विरोधी कहा था | देवबंद के रहने वाले धार्मिक मौलवी मुफ्ती अरशद कासमी ने बताया कि शरिया कानून के अनुसार हिंदू धर्म के देवताओं से जुड़े गीत गाना मना है | इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी गाना गाना हराम और इस्लाम में मनाई है |

FAQ

फरमानी नाज कौन है ?

फरमानी नाज एक यूट्यूबर और सिंगर है |

फरमानी नाज के पति कौन है ?

फरमानी नाज के पति इमरान थे 2018 में इनकी शादी हुई थी |

फरमानी नाज का जन्म कब हुआ था ?

वर्ष 1994 में उत्तर प्रदेश मे फरमानी नाज का जन्म हुआ था ?

फरमानी नाज के माता पिता का क्या नाम है ?

इनके पिता का नाम मोहम्मद आरिफ वर्मा का नाम फातिमा है |

फरमानी नाज की उम्र कितनी है ?

28 वर्ष

यह भी पढ़े :

अंतिम शब्द :

दोस्तों मुझे विश्वास है कि Farmani Nazz Biography In Hindi वाला ब्लॉग आपको पसंद आया होगा, अगर आपको पसंद आया तो आप अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें |

अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है, आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं, या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं | इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं | बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी Farmani Nazz Biography In Hindi ब्लॉग को पढने के लिए बहुत “धन्यवाद”|

Leave a Comment