Neil Bhatt Biography In Hindi | नील भट्ट का जीवन परिचय

नील भट्ट का जीवन परिचय, नील भट्ट का जन्म, नील भट्ट का करियर, शिक्षा, परिवार, पत्नी, संपत्ति ( Neil Bhatt Biography In Hindi, Neil Bhatt first wife, Neil Bhatt Net Worth, Neil Bhatt wife, Neil Bhatt and Aishwarya Sharma age, Aishwarya Sharma serials Name )

नील भट्ट प्रसिद्ध टीवी अभिनेता, कोरियोग्राफर और डांसर जिन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में “अर्सलान” नाम के धारावाहिक से की थी | इस धारावाहिक में उन्होंने मुख्य किरदार निभाया था | लेकिन इस धारावाहिक से उन्हें उतनी प्रसिद्ध हासिल नही हुई थी |

इसके बाद उन्होंने “दीया और बाती” धारावाहिक में आईपीएस जाकिर सिद्दीकी के रूप में किरदार निभाया था |उनके इस किरदार से उन्हें काफी प्रसिद्धि हासिल हुई थी | ईन्होंने ने कई धारावाहिकों में काम किया है | आज की पोस्ट में हम जानेंगे निल भट्ट का जीवन परिचय अगर आप भी जानना चाहते Biography Of Neil Bhatt तो इस लेख को अंत तक पढ़ीए |

नील भट्ट का जीवन परिचय Neil Bhatt Biography In Hindi

नाम नील भट्ट
जन्म तारीख 4 अगस्त 1987
जन्म स्थान वडोदरा, गुजरात
गृह नगर वडोदरा, गुजरात
उम्र 34 साल
शिक्षा LLB
स्कूल जसुबेन एम. एल. स्कूल मुंबई
कॉलेज जितेंद्र चौहान कॉलेज ऑफ लॉ, मुंबई
जाती ब्राह्मण
धर्म हिंदू
नागरिकता भारतीय
शादी विवाहित ( 30 नवंबर 2021 )
पत्नी ऐश्वर्या शर्मा
पेशा अभिनेता, डांसर और , कोरियोग्राफर
डेब्यू टीवी : काबूम ( 2008 प्रतियोगी के रूप में )
गुजराती फिल्म : भंवर ( 2017 )
संपत्ति 25 करोड़
प्रति एपिसोड 1 लाख रूपये

नील भट्ट का जन्म Neil Bhatt Age, Birth

टीवी सीरियल के अभिनेता नील भट्ट का जन्म 4 अगस्त 1987 को गुजरात के वडोदरा में हुआ था | इनके पिता का नाम हिमांशु भट्ट है | वह एक वकील है और इनकी माता का नाम सुनीता भट्ट है | इन्हें बहन भी है शिखा भट्ट | नील भट्ट की उम्र 34 साल है |

नील भट्ट की शिक्षा Neil Bhatt Education

निल भट्ट के पिताजी और दादाजी एक वकील थे | जिसके कारण उन्होंने भी यह फैसला लिया था कि वह भी वकील बनेंगे | इन्होंने अपने स्कूल की पढ़ाई मुंबई के जसुबेन एम. एल. स्कूल से पूरी की है | स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद नील ने जितेंद्र चौहान कॉलेज ऑफ लॉ, मुंबई में एडमिशन की |

वहाँ से उन्होंने लॉ की पढ़ाई पूरी की | पढ़ाई के अलावा नील को डांस और एक्टिंग करने का काफी शौक हैं | उन्होंने एक्टिंग सीखने के लिए किशोर नामित कपूर एक्टिंग स्कूल से एक्टिंग के कुछ गुण सीखें | नील ने पढ़ाई एक्टिंग के अलावा उन्होंने मार्शल आर्ट्स और जिम्नास्टिक्स का भी प्रशिक्षण ले चुके हैं |

नील भट्ट का परिवार Neil Bhatt Family

पिता का नाम हिमांशु भट्ट ( वकील )
माता का नाम सुनीता भट्ट ( गृहिणी )
बहन का नाम शिखा भट्ट
भाई का नाम नही है
पत्नी का नाम ऐश्वर्या शर्मा

नील भट्ट की शादी Neil Bhatt Marriage

नील भट्ट की गर्लफ्रेंड का नाम नेहा सरगम था, जो रामायण सीरियल में को स्टार थी | इनका रिश्ता लगभग 5 सालों तक चला था | इसके बाद उन्होंने 2017 में किसी कारणवश से अपने रिश्ते को पूरी तरह समाप्त कर दिया |

Neil Bhatt Biography In Hindi

नील भट्ट ने ऐश्वर्या शर्मा के साथ शादी की है | उन्होंने 30 नवंबर 2021 को शादी की थी | इन दोनों की मुलाकात “गुम है किसी प्यार में” नाम के धारावाहिक के सेट पर हुई थी | सेट पर उन दोनों की दोस्ती हुई और दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदल गई |

Neil Bhatt and Aishwarya Sharma age

ऐश्वर्या शर्मा एक भारतीय टीवी अभिनेत्री, मॉडल, डांसर है | जो मुख्य रूप से हिंदी टीवी धारावाहिको में अभिनय करती है | ऐश्वर्या शर्मा ने कई धारावाहिक में काम किया है, जिसमें गुम है किसी के प्यार में, सूर्यपुत्र कर्ण, मेरी दुर्गा और बाल कृष्ण जैसे धारावाहिक शामिल है | ऐश्वर्या शर्मा की उम्र 29 वर्ष है |

नील भट्ट का करियर

वर्ष 2008 में, नील भट्ट ने “काबूम” नाम के एक डांस रियलिटी शो में एक प्रतियोगिता के रूप में हिस्सा लिया था | इस प्रतियोगिता में उन्होंने पहला स्थान हासिल किया था |उसी वर्ष के अंदर उन्होंने “बूगी वूगी” नाम के मशहूर डांस शो में हिस्सा लिया था |

जैसे कि हमने आपको बताया कि नील भट्ट ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत एक “आर्सेनाल” धारावाहिक से की थी | जो सोनी टीवी पर वर्ष 2008 में, प्रसारित की गई थी | इस धारावाहिक में उन्होंने मुख्य किरदार निभाया था | लेकिन इस धारावाहिक से उन्हें उतनी प्रसिद्धि नहीं मिली थी |

इसके बाद उन्होंने “12/24 करोल बाग” धारावाहिक में जो 2009-10 में आई थी उस मे निल ने गौरव तनेजा के नाम का मुख्य किरदार निभाया था | इस मुख्य किरदार से उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली थी | वर्ष 2012-13 में आई “रामायण” सीरियल में निल ने भगवान श्री राम के छोटे भाई लक्ष्मण का किरदार निभाया था |

नील को सबसे ज्यादा प्रसिद्धि स्टार प्लस की प्रसिद्ध धारावाहिक “दीया और बाती” से मिली थी | इस सीरियल में नील ने आईपीएस जाकिर सिद्दीकी का रोल किया था | इस किरदार ने उन को सबसे ज्यादा प्रसिद्धि हासिल हुई |लोगों ने उनके किरदार को काफी सराहा |

इसके बाद “गुम है किसी प्यार में” धारावाहिक में आईपीएस विराट चौहान नाम का किरदार निभा के उन्होंने तारीफों के लंबी लाइन ही लगाई है | इनके इस किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है |

नील भट्ट ने बॉलीवुड में भी डेब्यू किया है | वह 2008 में “गुलाल” फिल्म में काम कर चुके है | इस फिल्म में उन्होंने केसर का रोल निभाया था | इसके बाद 2017 में गुजराती फिल्म नील भंवर में अभिनय किया था |

नील भट्ट टीवी शो Neil Bhatt TV Show

नील भट्ट ने कई सारे टीवी शो कीए है | उनके प्रसिद्ध टीवी शो “गुम है किसी के प्यार में” उससे पहले “दीया और बाती” और 12/24 करोल भाग रह चुका है | इनके प्रसिद्ध टीवी शो की सूची हमें नीचे दिए है |

गुम है किसी के प्यार में 2020
दीया और बाती 2011-2016
रामायण 2012-2013
रूप – मर्द का नया स्वरुप 2018-2019
12/24 करो बाग़ 2009-2010
तुम ही हो बंधू सखा तुम्ही 2015
जो इसक की मर्जी वो रब की मर्जी 2009
अर्सलान 2008
जिन्दगी विन्स 2015

Neil Bhatt Net Worth

संपत्ति 25 करोड़
प्रति एपिसोड एक लाख रूपये

Neil Bhatt height & weight

लम्बाई 5 फीट 9 इंच
वजन 70 किलो
ऑंखो का रंग भूरा
बालो का रंग काला

नील भट्ट से जुड़े रोचक बातें Neil Bhatt Facts in Hindi

नील भट्ट एक अभिनेता और डांसर होने के साथ-साथ कोरियोग्राफर है | इसके अलावा उन्होंने मार्शल आर्ट और जिमनास्टिक में प्रशिक्षण लिया है |

नील भट्ट पढ़ाई में भी अच्छे माने जाते हैं | उन्होंने कानून की पढ़ाई की है |

नील को सबसे ज्यादा प्रसिद्धि धारावाहिक दीया और बाती और गुम है किसी के प्यार में मिली है |

2008 में काबूम नाम के डांस रियलिटी शो मे उन्होंने हिस्सा लिया था और इस शो में वह जीते भी थे |

नील भट्ट ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत अर्सलान धारावाहिक से की थी जो सोनी टीवी पर प्रसारित हुई थी |

नील भट्ट गुजराती फिल्म “भंवर” में भी काम कर चुके हैं |

FAQ

नील भट्ट कौन है ?

निल भट्ट एक टीवी धारावाहिक अभिनेता कोरियोग्राफर डांसर है |

नील भट्ट की उम्र क्या है ?

34 साल 

नील भट्ट की जन्म की तारीख क्या है ?

4 अगस्त 1987

नील भट्ट की पत्नी का नाम क्या है ?

ऐश्वर्या शर्मा

निल भट्ट की शादी की तारीख क्या है ?

23 नवंबर 2021

निल का पहला शो कौन सा था ?

अर्सलान

नील भट्ट की प्रति एपिसोड सैलरी क्या है ?

एक लाख रुपये

यह भी पढ़े :

अंतिम शब्द :

दोस्तों मुझे विश्वास है कि Neil Bhatt Biography In Hindi   वाला ब्लॉग आपको पसंद आया होगा, अगर आपको पसंद आया तो आप अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें |

अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है, आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं, या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं | इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं | बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी Neil Bhatt Biography In Hindi ब्लॉग को पढने के लिए बहुत “धन्यवाद”|

Leave a Comment