Shama Sikander Biography In Hindi, Age, Birth, Education, Family, Net Worth, Shama Sikander ( शमा सिकंदर का जीवन परिचय, जन्म, शिक्षा, परिवार, उम्र करियर, संपत्ति, टीवी शो, रोचक बातें ) Shama Sikander
एक भारतीय मॉडल, अभिनेत्री और निर्देशक है। जिन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 1998 में की थी। उन्होंने “प्रेम अगन” नाम की फिल्म में अभिनय किया था। इस फिल्म के अंदर उन्होंने पूजा का किरदार निभाया था। शमा सिकंदर ने 1999 आमिर खान के द्वारा अभिनीत “मन” फिल्म में “कामिनी” के किरदार से प्रसिद्धि हासिल की और 2003 में सोनी टीवी की सीरियल “यह मेरी लाइफ है” सीरियल में पूजा नाम का किरदार निभा कर अपनी पहचान हासिल की थी। शमा सिकंदर एक मॉडल, अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक डिज़ाइनर भी है और इन्होंने अपनी एक डिजाइनर कंपनी को भी चलाया था।
Shama Sikandar Biography In Hindi इस लेख में आप जानने वाले है। कौन है शमा सिकंदर, शमा सिकंदर का जीवन परिचय, जन्म, शिक्षा, परिवार, विवाद, संपत्ति, बॉयफ्रेंड, रोचक बातों के बारे में।
Shama Sikander Biography In Hindi शमा सिकंदर का जीवन परिचय
नाम | शमा सिकंदर |
निक नेम | शमा |
जन्म तारीख | 4 अगस्त 1981 |
जन्म स्थान | मकराना, राजस्थान, भारत |
उम्र | 41 साल (2023) |
शिक्षा | स्नातक ( रोशन तनेजा स्कूल ऑफ़ एक्टिंग, मुंबई ) |
स्कूल | नौ अलग अलग स्कूलों से |
कॉलेज | रोशन तनेजा स्कूल ऑफ़ एक्टिंग, मुंबई |
धर्म | ईस्लाम |
नागरिकता | भारतीय |
पेशा | अभिनेत्री, मॉडल, फिल्म निर्माता |
डेब्यू | फिल्म : प्रेम अगन ( 1998 ) टेलीविजन : ये मेरी लाइफ है ( 2003- 2005 ) टीवी रियालिटी शो : एक खिलाडी एक हसीना ( 2008 ) |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
पती का नाम | जेम्स मिलिरोन |
वजन | 60 किलो |
उंचाई | 168 cm |
आँखों का रंग | काला |
बालो का रंग | भूरा |
संपत्ति | लगभग 10 मिलियन डॉलर |
शमा सिकंदर का जन्म एंव प्रारंभिक जीवन Shama Sikander Age, Birth
- 4 अगस्त 1981 को मकराना, राजस्थान में शमा सिकंदर का जन्म हुआ था। इनके पिता जी का नाम “सिकंदर अली गैसासावत” और मां का नाम “गुलशन” है। इन्हें दो भाई और एक बहन भी है। इनके दो भाइयों का नाम “खालिद सिकंदर” और “रिजवान सिकंदर” है। जबकि बहन का नाम “सलमा” सिकंदर है।
- शमा सिकंदर ने अपने एक साक्षात्कार में बताया था कि जब वह 9 साल की थी तब उनका पूरा परिवार राजस्थान को छोड़कर मुंबई चला आया था। जब वह मुंबई में रहा करते थे, तब उनका परिवार काफी आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। दो समय का खाना भी बहुत मुश्किल से हो पाता था। मुंबई में किराए के मकान में रहते थे, जिसकी वजह से उन्हें कई बार अपनी रहने की जगह बदलनी पड़ती थी।
शमा सिकंदर की शिक्षा Shama Sikander Education
- शमा सिकंदर ने अपनी स्कूल की पढ़ाई मकराना और ग्रेटर मुंबई के अलग-अलग जगह से पूरी की है। जिसमें मलाड, मुम्ब्रा, अंधेरी, ठाणे सहित नौ स्कूल से की है। शमा ने अपनी दसवीं तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 1995 में एक्टिंग सीखने के लिए “रोशन तनेजा स्कूल ऑफ़ एक्टिंग” मुंबई में दाखिला लिया।
शमा सिकंदर का परिवार Shama Sikander Family
- पिता का नाम- सिकंदर अली गैसासावत
- मां का नाम- गुलशन
- भाई का नाम- दो भाई (खालिद सिकंदर और रिजवान सिकंदर)
- पति का नाम- जेम्स मिलिरोन
शमा सिकंदर हसबैंड Shama Sikander Husband
- शमा सिकंदर के पति का नाम जेम्स मिलीरोन है और उन्होंने 14 मार्च 2022 को शादी की।

शमा सिकंदर का करियर
- शमा सिकंदर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 1998 में की थी। तब शमा सिकंदर 16 साल की थी, उन्होंने “प्रेम अगन” फिल्म में “पूजा” नाम का किरदार निभाया था। लेकिन इस फिल्म से उन्हें इतनी प्रसिद्धि हासिल नहीं हुई। इसके बाद अगले वर्ष 1999 में शमा ने आमिर खान की मन नाम की फिल्म में थोड़ा सा ही रोल किया था। अपनी दो फिल्म में अभिनय करने के बाद शमा सिकंदर ने टेलीविजन की ओर रुख किया।

- शमा सिकंदर ने वर्ष 2003 में यह मेरी लाइफ है, नाम के धारावाहिक में पूजा का किरदार निभाया था। इस सीरियल में अभिनय करने के बाद शमा सिकंदर को कई सारे सम्मान प्राप्त हुए। इसके बाद शमा ने “जेट सेट गो” और “पॉपकॉर्न न्यूज़” जैसे शो में एंकरिंग भी की थी। वर्ष 2008 में शमा ने “धूम धड़ाका” नाम की मराठी फिल्म में जिया नाम का रोल किया था। इसके बाद वर्ष 2010 में शमा सोनी टीवी के “सेवन” नाम की सीरियल “शून्या” का किरदार निभाया था। शमा 2012 से लेकर 2014 तक बालवीर नाम की सीरियल में एक “भयंकर परी” का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2014 में इस धारावाहिक को अलविदा कह दिया।
- वर्ष 2002 में शमा “अंश: द डेडली पार्ट” के फीचर फिल्म में सहायक भूमिका के रूप में देखी गई थी। इस फिल्म में अभिनेता रजत बेदी अब्बास ओमपुरी के मुख्य किरदार थे और यह फिल्म काफी सुपरहिट भी साबित हुई थी जिसके कारण उनकी एक पहचान बनने लगी। इसके बाद 2003 से लेकर 2005 तक उन्होंने “यह मेरी लाइफ है” में काम करने के बाद “बटलीवाला हाउस नंबर 43” में सेलिब्रिटी गेस्ट के रुप में दिखाई दी थी। इसके बाद अगले वर्ष 2006 में शमा ने सोनी टीवी के सबसे प्रसिद्ध शो माने जाने वाले सीआईडी में मीनाक्षी का किरदार निभाया था।
- वर्ष 2007 मे शमा ने जूम चैनल के शो को पहली बार होस्ट किया था। शमा ने बूगी वूगी, एक खिलाड़ी एक हसीना, झूम इंडिया, जैसे शो में काम किया है।
- वर्ष 2016 में शमा सिकंदर ने सेक्सहॉलीक नाम की हिंदी फिल्म में अभिनय किया था। इस फिल्म के अंदर उन्होंने रिया नाम का रोल किया था। इसके बाद अगले वर्ष 2017 में शमा ने “माया: स्लेव ऑफ हर डिजायर” नाम की फिल्म में माया का किरदार निभाने का मौका मिला था। यह फिल्म विक्रम भट्ट निर्देशक द्वारा बनाई गई थी।
- वर्ष 2019 में “बाईपास रोड” नाम की बॉलीवुड थ्रिलर फिल्म में शमा सिकंदर ने अभिनय किया। फिल्मों के अलावा शमा सिकंदर ने कई सारे वेब सीरीज और टीवी शो में भी अभिनय किया है।
शमा सिकंदर का प्रोडक्शन हाउस
- वर्ष 2017 में शमा सिकंदर ने “शमा सिकंदर फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड” नाम का अपना प्रोडक्शन हाउस बनाया।उन्होंने अपने प्रोडक्शन की पहली फिल्म बनाई थी, फिल्म का नाम “अब दिल की सुन” के बारे में लोगों को बताया जिसमें उनके खुद के जीवन की घटनाओं से प्रेरित होकर बनाई गई थी।
शमा सिकंदर की फिल्में Shama Sikander Movies
वर्ष | फिल्मे | किरदार |
1998 | प्रेम अगन | पूजा |
1999 | मन | कामिनी |
2002 | अंश : द डेडली पार्ट | कुसूम |
2008 | ( मराठी फिल्म ) धूम धडाका | जिया |
2008 | द कॉन्ट्रैक्ट मौला खैल करें | डांस |
2016 | सेक्सहॉलीक | रिया |
2019 | बाईपासरोड | माया |
शमा सिकंदर के सीरियल Shama Sikander TV Shows
वर्ष | सीरियल | किरदार |
2003-2005 | यह मेरी लाइफ है | पूजा |
2005 | बटलीवाला हाउस नंबर 43 | सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में |
2006 | सीआईडी | मीनाक्षी |
2007 | पॉपकॉर्न न्यूज़ | होस्ट के रूप में |
2008 | कज्जल | चमेली |
2009 | मन में है विश्वास | रुखसाना |
2010-11 | सेवन | शून्या |
2012-14 | बालवीर | भयंकर परी |
शमा सिकंदर की वेब सीरीज Shama Sikander Web Series
2016 | माया सोनिया अरोड़ा |
2018 | अब दिल की सुन कई सारे किरदार निभाए थे |
शमा सिकंदर के म्यूजिक वीडियो Shama Sikander Music Video
वर्ष | म्युसिक विडिओ |
2001 | रात चांदनी |
2001 | महफिल मित्रण दी बब्बू |
2002 | बजे जो बंसी थमा करो |
2002 | कभी मौसम हुआ रेशम |
2020 | मजनू रिमिक्स |
2021 | हवा करदा |
शमा सिकंदर के पुरस्कार Shama Sikander Awards
वर्ष | अवार्ड्स | प्रेसेंटर |
2004 | GR 8 फेस ऑफ द ईयर | इंडियन टेलिविजन अकैडमी अवॉर्ड्स |
2004 | बेस्ट डेब्यू फीमेल अवार्ड | इंडियन टेलिविजन अकैडमी अवॉर्ड्स |
2005 | बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स चॉइस | 12वीं लायंस गोल्ड अवॉर्ड्स |
2005 | बेस्ट फेस अवार्ड | सोनी टीवी |
2017 | परफेक्ट अचीवर्स अवार्ड | फिटनेस दिवा |
2019 | साल की सबसे सुंदर महिला का अवार्ड | एस्पायरिंग शी |
2019 | स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर अवार्ड | इंटरनेशनल क्वालिटी अवॉर्ड्स |
2019 | मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्टर फीमेल का अवार्ड | ब्लैकस्वान अवॉर्ड्स एशिया वन |
शमा सिकंदर की संपत्ति Shama Sikander Net Worth
कुल संपत्ति- लगभग 10 मिलियन डॉलर
शमा सिकंदर से जुड़ी रोचक बातें Shama Sikander Facts In Hindi
- शमा सिकंदर एक भारतीय मॉडल, अभिनेत्री और फिल्म निर्माता है।
- शमा सिकंदर का जन्म 4 अगस्त 1981 को मकराना राजस्थान में हुआ था।
- शमा सिकंदर जब 9 साल की थी तब उनका पूरा परिवार राजस्थान छोड़कर मुंबई शिफ्ट हुआ था।
- शमा सिकंदर जब 16 साल की थी, तब उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। शमा ने वर्ष 1998 में प्रेम
- अगन नाम की फिल्म में अभिनय करके शुरुआत की थी।
FAQ:
शमा सिकंदर कौन है ?
शमा सिकंदर भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री है
शमा सिकंदर का जन्म कब हुआ था ?
4 अगस्त 1981 को मकराना राजस्थान में हुआ था |
शमा सिकंदर की उम्र कितनी है ?
41 साल
यह भी पढ़े :
- छवी पांडे का जीवन परिचय
- ध्रुव राठी का जीवन परिचय
- अनुभव सिंह बस्सी का जीवन परिचय
- अवनी चतुर्वेदी का जीवन परिचय
अंतिम शब्द:
- दोस्तों मुझे विश्वास है कि Shama Sikander Biography In Hindi वाला ब्लॉग आपको पसंद आया होगा, लोगो को अगर आपको पसंद आया तो आप अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें |
- अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है, आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं, या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं | इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं | बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी Shama Sikander Biography In Hindi ब्लॉग को पढने के लिए बहुत “धन्यवाद”|