Suhani Shah Biography In Hindi | सुहानी शाह का जीवन परिचय

Suhani Shah Biography In Hindi, Birth, Education, Age, career, Net worth ( सुहानी शाह का जीवन परिचय, जन्म, शिक्षा, परिवार, संपत्ति, रोचक बातें, करियर)  

दोस्तों आपने कई जादूगर के खेल देखे होंगे, जादूगर का खेल देखकर लोगों के अंदर काफी खुशी आती है। दुनिया में ऐसे कई बड़े-बड़े जादूगर है, जिन्होंने अपने जादूगर के खेल से अपना नाम कमाया है। उनमें से एक है हमारे देश की सुहानी शाह। Suhani Shah के जादूगर की वीडियो आपने यूट्यूब पर तो देखे ही होंगे। सुहानी शाह अपने जादूगरी से लोगों का काफी मनोरंजन करवाती है। जब से सुहानी शाह संदीप महेश्वरी के शो में जाकर आई है, तब से यह काफी सुर्खियों में बनी है। हर व्यक्ति इनके बारे में जानना चाहता है कि आखिर सुहानी शाह कौन है।

Suhani Shah Biography In Hindi इस लेख में आप जानने वाले है, सुहानी शाह का जीवन परिचय, जन्म, शिक्षा, परिवार, संपत्ति, रोचक बातें, करियर के बारे में |

Suhani Shah Biography In Hindi | सुहानी शाह का जीवन परिचय

नाम सुहानी शाह
निक नेम सुहानी
जन्म तारीख 29 जनवरी 1990
जन्म स्थान उदयपुर, राजस्थान
उम्र 33 साल
शिक्षा ज्ञात नही
स्कूल प्राथमिक स्कूल
कॉलेज नही किया है
धर्म हिंदू
नागरिकता भारतीय
पेशा Youtuber, जादूगर, लेखक
वैवाहिक स्थिति अविवाहित

कौन है सुहानी शाह Who Is Suhani Shah  

  • सुहानी शाह एक जादूगर का खेल दिखाने वाली लड़की है।यूट्यूबर और लेखक है। इन्होंने अपने जादूगर के शो से कई लोगों का मनोरंजन किया है। इन्होंने अपने जादूगर के शो लगभग 5 हजार से अधिक बार स्टेज पर परफॉर्मेंस किया है। सुहानी शाह भारत की जादूगरनी में से एक है, इन्होंने सिर्फ 7 साल की उम्र में स्टेज पर जादूगर का खेल दिखाया था और ऐसा करने से उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में भी दर्ज हुआ है।

सुहानी शाह का जन्म Suhani Shah Birth

  • 29 जनवरी 1990 को राजस्थान के उदयपुर शहर में सुहानी शाह का जन्म हुआ था। इनके पिताजी श्री चंद्रकांता है और मां का नाम श्रीमती स्नेहलता है। इनके पिताजी फिटनेस कंसंट्रेटर और ट्रेनर के रूप में कार्य करते हैं और इनकी माताजी एक हाउसवाइफ है।

सुहानी शाह की शिक्षा Suhani Shah Education

  • सुहानी शाह का जन्म उदयपुर, राजस्थान में हुआ था। लेकिन उनका पूरा परिवार गुजरात में रहने चला गया और वहां पर उन्होंने अपने प्राथमिक शिक्षा पूरी की। सुहानी शाह जब 5 साल की थी, तब उन्होंने पहली बार जादू का खेल देखा था और उनके अंदर भी ये भावना जागरूक हुई कि उन्हें भी एक जादूगर बनना चाहिए और उन्होंने जादूगर बनने का फैसला लिया और 7 साल की उम्र में जादू का खेल दिखाना शुरू कर दिया था। जादू का खेल सीखने के लिए उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई छोड़ दी और पूरी तरीके से जादू के खेल को दिखाने में सक्रिय हो गई।
Suhani Shah Biography In Hindi
Image : Suhani Shah Instagram

सुहानी शाह का परिवार Suhani Shah Family

  • पिता का नाम- श्री चंद्रकांत
  • मां का नाम- श्रीमती स्नेहलता
  • भाई का नाम- ज्ञात नहीं
  • बहन का नाम- ज्ञात नहीं
  • पति का नाम- अविवाहित

सुहानी शाह का बॉयफ्रेंड Suhani Shah Boyfriend 

  • सुहानी शाह अविवाहित है, इनकी शादी नहीं हुई है और इन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के बारे में कुछ जानकारी नहीं बताई है।

सुहानी शाह का करियर

  • जैसे कि दोस्तों हमने आपको बताया कि सुहानी शाह जब 5 साल की थी, तब उन्होंने जादू का खेल देखा था और जादूगर बनने का फैसला लिया था। सुहानी शाह जब 7 साल की हो गई थी, तब उन्होंने स्टेज पर अपना जादू का खेल दिखाया था। जादू का खेल सीखने के लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई भी छोड़ दी थी। उनके इस फैसले पर उनके परिवार वालों ने बखूबी साथ दिया। उनके जादूगर बनने की फैसले से उनके परिवार ने उनका पूरा सहयोग किया।
Suhani Shah Biography In Hindi
image : Suhani Shah instagram
  • कुछ समय बीत जाने के बाद सुहानी शाह जादू के खेल में महारत हासिल कर रही थी और वह इस खेल में काफी निपुण हो गई थी। इसी के चलते उन्होंने देश विदेश में लगभग 5 हजार से ज्यादा स्टेज पर जादू का खेल दिखाया है।
  • 22 अक्टूबर 1997 को “ठाकुर भाई देसाई” हॉल अहमदाबाद, गुजरात में जादू के खेल का शो हुआ था। इस शो के अंदर उन्होंने 7 साल की उम्र में जादू का खेल का प्रदर्शन दिखाया था और ऐसा करने के बाद उनका गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में नाम दर्ज हुआ था। आज के समय में सुहानी शाह जादू के खेल में काफी सुर्खियों में बनी है।

सुहानी शाह यूट्यूब चैनल Suhani Shah YouTube Channel

  • सुहानी शाह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है, इन्होंने वर्ष 2007 में अपना यूट्यूब चैनल क्रिएट किया था।और 2009 में उन्होंने अपनी पहली वीडियो अपलोड की थी और उस वीडियो में उन्होंने अपने जादू का खेल का प्रदर्शन दिखाया था। शुरुआती समय में इनकी वीडियो को काफी कम संख्या में देखा जाता था। लेकिन सुहानी शाह के वीडियो आज के समय में लाखों की संख्या में देखा जाता है। इनके इस चैनल पर 3 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर चुके हैं। सुहानी शाह संदीप महेश्वरी के शो में भी आ चुकी है। इस शो में आने के बाद सुहानी शाह की प्रसिद्धि ओर बढ़ गई है और इनकी वीडियो को लाखों की संख्या में देखा जाता है।

सुहानी शाह के नेटवर्थ Suhani Shah Net Worth

  • सुहानी शाह यूट्यूब पर वीडियो बनाती है और इनके चैनल पर 3 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर है। इसे हम अंदाजा लगा सकते हैं कि सुहानी शाह यूट्यूब से भी अच्छा खासा पैसा कमा लेती है। इसके अलावा उन्होंने कई सारे स्टेज परफॉर्मेंस कीए है। उसकी भी कमाई अच्छी होती है। इनकी संपत्ति की बात की जाए तो लगभग 2 से 3 करोड रुपए है। सुहानी शाह एक महीने के लगभग 5 से 6 लाख रुपये कमा लेती है।
Suhani Shah Biography In Hindi
Image : Suhani Shah Instagram

सुहानी शाह से जुड़ी रोचक बातें Suhani Shah Facts In Hindi

  • सुहानी शाह का जन्म 29 जनवरी 1990 को उदयपुर, राजस्थान में हुआ था।
  • सुहानी शाह जब 5 साल की थी तब उन्होंने जादू का खेल देखा था और उस शो को देखने के बाद जादूगर बनने का फैसला लिया था।
  • सुहानी शाह ने 7 साल की उम्र में स्टेज पर जादू का खेल दिखाया था। और ऐसा करने पर उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज हुआ था।
  • सुहानी शाह रियलिटी शो में भी गई है, उन्होंने अपना जादू का खेल का भी अच्छा प्रदर्शन दिखाकर सब को अपनी तरफ आकर्षित किया है।

FAQ:

सुहानी शाह कौन है?

सुहानी शाह यूट्यूबर, लेखक और जादू का खेल दिखाने वाली कलाकार है।

सुहानी शाह का जन्म कब और कहां हुआ था?

29 जनवरी 1990 को उदयपुर, राजस्थान में हुआ था।

सुहानी शाह की उम्र क्या है?

33 साल

ये भी पढ़े:

अंतिम शब्द:

  • दोस्तों मुझे विश्वास है कि Suhani Shah Biography In Hindi वाला ब्लॉग आपको पसंद आया होगा, लोगो को अगर आपको पसंद आया तो आप अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें |
  • अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है, आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं, या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं | इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं | बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी Suhani Shah Biography In Hindi  ब्लॉग को पढने के लिए बहुत “धन्यवाद”|

Leave a Comment